Spread the love

बुधनी से निकली भाजपा की विजय यात्रा लगातार आगे बढ़ रही, इसे ऐतिहासिक बनाना है – डॉ. मोहन यादव
सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को बुधनी के दशहरा मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रोड शो किया एवं बुधनी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री रमाकांत भार्गव का नामांकन पत्र दाखिल कराया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुधनी से निकली भाजपा की विजय यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है, इसे लगातार आगे बढ़ाना है। बुधनी उपचुनाव में भाजपा ऐतिहासिक मतों से विजय हासिल कर जीत के सभी पुराने रिकार्ड तोड़ देगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में भाजपा ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा हर चुनाव कार्यकर्ताओं ने ही लड़ा है, यह उपचुनाव भी भाजपा कार्यकर्ता ही जिताएंगे। 2023 के विधानसभा चुनाव में मुझे जितने वोटों से चुनाव जिताया था, उससे अधिक वोटों से पार्टी प्रत्याशी श्री रमाकांत भार्गव को चुनाव जिताएं। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बुधनी सहित मध्यप्रदेश का हुआ चहुंमुखी विकास हुआ है। कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी प्रत्याशी श्री रमाकांत भार्गव एवं युवा भाजपा नेता श्री कार्तिकेय सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात रोड शो कर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने बुधनी एसडीएम कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी श्री रमाकांत भार्गव का नामांकन दाखिल कराया।
*हर चुनाव भाजपा जीत रही, कांग्रेस की बज रही बैंड – डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह से गंगा जी हिमालय से निकलकर लगातार आगे बढ़ती गई हैं, उसी तरह से मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी की विजय यात्रा बुधनी विधानसभा से निकली है और लगातार आगे बढ़ रही है। एक या दो चुनाव नहीं, भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव जीत रही है और कांग्रेस की लगातार बैंड बज रही है। 2023 के विधानसभा चुनाव में हमने जीत का रिकॉर्ड बनाया और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में तो मध्यप्रदेश में भाजपा सभी 29 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। कोई 5 लाख वोटों से जीता, तो कोई 7 लाख और किसी ने तो 10 लाख वोटों से प्रचंड जीत दर्ज की। यह भारतीय जनता पार्टी की ताकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में अच्छा खासा चलता हुआ नल भी बंद हो जाता था। हमारी सरकार ने चौतरफा विकास किया। स्कूल कॉलेज खोले गए, नल-जल योजना सहित अधोसंरचना से जुड़े अन्य काम हुए। हमारी सरकार बनी, तो अयोध्या में भगवान राम मुस्कुराए। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में वो मुस्लिम भाई तो पहुंचे थे, जिन्होंने कोर्ट में केस लड़ा, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी, उनकी बहन और परिवार नहीं गया। अब जब कांग्रेस के लोग आपसे वोट मांगने आएं, तो उनसे यही पूछना कि आप श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में गए थे क्या? मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली हमारी सरकार ने भूटान और डोकलाम में किसी को आगे नहीं बढ़ने दिया। गलवान घाटी से भी पांच साल बाद चीन को पीछे हटना पड़ रहा है, ऐसी है मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि हमारी जीत सुनिश्चित है, लेकिन दुश्मन चालाक है। इसलिए हमें लगातार सतर्क रहना है और जीत के अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ना है। विकास का पहिया चलता रहे तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की ताकत बढ़ती रहे, इसके लिए आने वाले चुनाव में सब मिलकर पूरी ताकत से श्री रमाकांत भार्गव को जिताएं।

*शिवराज जी ने विकसित राज्य बनाया, डॉ.मोहन यादव स्वर्णिम मध्यप्रदेश बना रहे-श्री विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2003 के बाद भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों ने लगातार विकास की दिशा में काम किया है। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर विकसित राज्य की दिशा दिखाई। अब श्री चौहान के प्रयासों को आगे बढ़ाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रहे हैं। श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी के विकास की गाथा लिखी और अब बुधनी में हर जगह विकास ही विकास नजर आता है। देश के अंदर गरीब कल्याण की योजनाएं हां या फिर महिला को सशक्त करने का काम अगर किसी ने किया है तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों ने किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को आधार मानकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश का विकास और गरीबों का कल्याण करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि देश भर में पार्टी का संगठन पर्व चल रहा है। संगठन पर्व में प्रदेश ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाकर इतिहास बनाया है। बुधनी में झूठ और छल-कपट की राजनीति नहीं चलेगी, यहां सिर्फ विकास की राजनीति करने वालों को जनता चुनेगी। मुझे विश्वास है कि बुधनी के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के दौरान मिली बड़ी विजय को बरकरार रखकर न केवल डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से बड़ी जीत हासिल करेंगे, बल्कि मेरा बूथ सबसे मजबूत के साथ हर बूथ पर कांग्रेस की जमानत भी जब्त करा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *