Spread the love

नए एसपी ने कार्यभार संभाला
जबलपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने यहां शुक्रवार को दोपहर 1 बजे अपना कार्यभार संभाल लिया| निवृत्तमान पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह ने उन्हें चार्ज सौंपा| एसपी कार्यालय कार्यभार संभालने पहुंचे नए एसपी का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलांदगी, सूर्यकांत शर्मा, सोनाली दुबे, समर वर्मा, प्रदीप शेंडे, आदि ने स्वागत किया| कार्यभार संभालने के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर नियंत्रण और अपराधियों पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता होगी| कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों से अनौपचारिक परिचय प्राप्त किया| आज शनिवार को दोपहर 2 बजे वे जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के कंट्रोलरुम में परिचयात्मक बैठक लेंगे| कार्यभार संभालने के बाद नए एसपी ने आईजी अनिल सिंह कुशवाह, डीआईजी टीके विद्यार्थी और कलेक्टर दीपक सक्सेना से सौजन्य भेंट की| यहां उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्य शासन ने 2011 बैंच के आईपीएस अधिकारी जबलपुर के एसपी रहे आदित्य प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया है उनके स्थान पर 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी देवास में पदस्थ रहे संपत उपाध्याय को जबलपुर को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *