


खामखेडा़ मिडिल शाला की 40 छात्राऐं सम्मानित हुईं
हिण्डोरिया:- बाल विवाह ,बाल श्रम , बाल तस्करी, बाल यौन शोषण जैसी सामाजिक कुरितियों के विरुद्ध जिला दमोह मे सतत सक्रिय संकल्प समाजसेवी संस्था दमोह द्वारा एक्सिस टू जस्टिस परियोजना- 03 के तहत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला खामखेड़ा के बच्चों के बीच इनामी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । साथ ही शाला के बच्चों को बाल विवाह रोकने सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।
इस संबंध में परियोजना के कार्यकर्ता सुजात खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में इनामी चित्रकला प्रतियोगिता में मिडिल शाला की कक्षा 06- 07- 08 वी की 40 छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान बबीता लोधी,द्वितीय स्थान गीता लोधी एवं तीसरा स्थान प्रीति लोधी (तीनों कक्षा आठवीं) ने प्राप्त किया। इस मौके पर मौजूद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के पदाधिकारी प्रधान पाठक प्रेम कुमार पटेल, शिक्षक मनीष कुमार सोनी एवं शादिका अंजुम के निर्णय एवं करकमलों से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र, पेन आदि से पुरष्कृत किया गया। आयोजन मे शिक्षक मिही लाल अहिरवार, अनिल सेन, रोशनी लोधी सहित शाला के सभी बच्चे उपस्थित रहे।
