Spread the love

पन्ना । सायबर सेल टीम पन्ना और थाना देवेन्द्रनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने गैस एजेंसी दिलवाने के नाम पर 44 लाख 51 हजार रुपए का फ्रॉड करने वाले 2 आरोपियों को सिहोरा जिला जबलपुर से गिरफ्तार किया है। एसपी पन्ना साई कृष्ण एस थोटा ने बताया 7 अक्टूबर को फरियादी पुरुषोत्तम सोनी निवासी ग्राम ककरहटी द्वारा थाना देवेन्द्रनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि फरवरी 2023 में गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा मुझे गैस एजेन्सी दिलवाने का आश्वासन देकर अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर 2 मार्च 23 से 15 जून 2024 के बीच में अलग-अलग को अलग-अलग बैंक खातों में 23 लाख रुपए और नकद 21 लाख 51 हजार रुपए सहित कुल 44 लाख 51 हजार रुपए लिए गए हैं। अब तक गैस एजेन्सी नहीं दिलवाई।

मामले में 2 संदिग्ध व्यक्तियों प्रभांशु तिवारी उम्र 28 साल और उसके छोटे भाई हिमांशु तिवारी पिता गिरीश तिवारी उम्र 25 साल निवासी अमीरगंज थाना माधवनगर जिला कटनी (म.प्र.) पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर संदेहियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से उपयोग की जा रही डिजायर कार कीमती करीब 6 लाख रुपए और 03 मोबाइल कीमती करीब 15 हजार रुपए जब्त किए गए। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी पन्ना ने बताया की मामले में 02 अन्य आरोपी फरार है। जिन्हें जल्द ही पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *