Spread the love

इस सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से नफरत और गुस्से को फैलाया
वायनाड। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान का आगाज किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने रैली को संबोधित कर कहा कि आप सभी ने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। कुछ दिन पहले मैं अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए वायनाड आई थी। मैं रात में अपने होटल जा रही थी, तभी मैंने कुछ लोगों को खड़ा देखा, इसलिए मैं रुक गई और उनसे बात की।
उन्होंने कहा, उनमें से एक शख्स सेना से था। शख्स ने बताया कि वह अपनी नौकरी के लिए पूरे देश में यात्रा कर चुका है। उसकी मां मुझसे मिलना चाहती थी, लेकिन वे उस जगह तक चलकर नहीं आ सकती थी, इसलिए मैंने उससे कहा कि वह मुझे अपने घर ले जाए, ताकि मैं उनसे मिल सकूं। उन्होंने मुझे पहले कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं देखा था, लेकिन जब वह मुझसे मिलीं तब उन्होंने मुझे इस तरह से गले लगाया, जैसे मैं उनकी अपनी बच्ची हूं। उन्होंने मुझे ठीक वैसे ही पकड़ा था जैसे मेरी मां पकड़ती है। मुझे कोई अंतर महसूस नहीं हुआ। उन्होंने भाजपा पर भी हमला कर कहा, आप जानते हैं कि हम किस दौर में जी रहे हैं। केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार है, जहां भय, अविश्वास और क्रोध विभिन्न समुदायों के बीच फैला हुआ है। आपने अल्पसंख्यकों पर इसतरह के हमले देख हैं, मणिपुर में क्या हुआ? आपने बार-बार देखा है कि कैसे यह सरकार एकजुट, योजनाबद्ध तरीके से नफरत और गुस्से को फैलाती है। हरे संविधान के मूल्यों को तोड़ा जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि जनता की भलाई के बजाय पीएम के खास दोस्तों के पक्ष में नीतियां बनने में लगे हुए हैं। हमारे किसानों के लिए कोई दया नहीं है, जो पूरे दिन खेतों में मेहनत करते हैं। आदिवासी लोगों की परंपराओं की कोई समझ और सम्मान नहीं है, क्योंकि उनकी जमीन उनसे छीन ली जाती है और बड़े व्यापारियों को दे दी जाती है।
प्रियंका गांधी ने बीते दिनों आए वायनाड भूस्खलन का जिक्र कर कहा, जब मैं अपने भाई राहुल गांधी के साथ आई तब मैंने देखा कि किस तरह लोगों की मदद की जा रही है। मैंने देखा कि आप में से हर एक ने मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। चाहे आप किसी भी धर्म या पेशे से जुड़ा हों। आप एक साहसी लोग हैं। आपने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, यह आपके इतिहास में है। उन्होंने कहा कि वायनाड एक खूबसूरत जगह है। यह विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच सद्भाव का समृद्ध इतिहास समेटे हुए है। आपका कृषि समुदाय पूरे देश को भोजन उपलब्ध कराता है। आपके मूल्य मजबूत हैं, समानता और सामाजिक न्याय में निहित हैं, जो हर जगह स्पष्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *