Spread the love

187 आवेदनों पर हुई जन सुनवाई

दमोह : कलेक्टर कार्यालय में आज जिले भर से आये नागरिकों ने अपनी समस्याएं जनसुनवाई में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के समक्ष रखी, इस दौरान 28 पुनरावृत्ति आवेदन और सामान्य जनसुवाई में 187 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा आज जनसुनवाई में 330 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें आज हमने पहली बार 70 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिको के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान आज की जनसुनवाई से शुरू किया था, आज वरिष्ठ नागरिक के 111 आवेदन आए, जिसमे से 80 आयुष्मान कार्ड आज जारी कर दिये गये। उन्होंने कहा यह निर्णय लिया है की कलेक्टर कार्यालय में ग्राउंड फ्लोर पर यानी नीचे की मंज़िल पर कमरा नंबर 17 में कार्य दिवस के कार्यालयीन समय में रोजाना आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सभी वरिष्ठ नागरिक की सहूलियत के लिए पूरे सप्ताह भर कार्य दिवसों में कार्यालयीन समय प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच में 70 साल से ऊपर के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

             कलेक्टर श्री कोचर ने वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह कहते हुये कहा सप्ताह में जब भी आना चाहे आए और इस सुबिधा का लाभ उठाये। आयुष्मान कार्ड अब पूरे हफ्ते कलेक्टर कार्यालय में ग्राउंड फ्लोर के कमरा नंबर 17 में बनेंगे, आप आ करके इस सुबिधा का जरूर लाभ उठाये। जनसुनवाई के दौरान 20 आधार कार्ड, 111 आयुष्मान कार्ड के आवेदन आये जिसमें से 80 आयुष्मान कार्ड बना कर दिये गये, 09 पीएम किसान सम्मान निधि, 03 एस.बी.आई. एवं 190 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जाँच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *