Spread the love

पलामू । झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाला गठबंधन देश में सबसे अधिक भ्रष्ट है और उसे सत्ता से हटाया ही जाना चाहिए। भ्रष्ट लोगों को उल्टा लटका देंगे। कांग्रेस ओबीसी आरक्षण के विरुद्ध है, उसने महाराष्ट्र में उलेमाओं के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया है। मैं यहां से राहुल गांधी को चेतावनी देना चाहता हूं। जब तक भारतीय जनता पार्टी है, इस देश में अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं मिलेगा। यह बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के पलामू की रैली में कही। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी आरक्षण की बात करती है। संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। हम कभी भी किसी धर्म विशेष को आरक्षण नहीं दे सकते। महाराष्ट्र में उलेमाओं के एक समूह ने कांग्रेस को ज्ञापन दिया कि मुसलमानों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम इसमें आपकी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड की जनता से पूछने आया हूं कि अगर मुसलमानों को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा तो किसका आरक्षण कम हो जायेगा? पिछड़े वर्ग, दलित और आदिवासियों का आरक्षण कम कर दिया जाएगा। मैं यहां से राहुल गांधी को चेतावनी देना चाहता हूं। राहुल बाबा, आपके मन में जो भी साजिश हो, जब तक भारतीय जनता पार्टी है, इस देश में अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *