Spread the love

भोपाल, सिंगरौली, जबलपुर और उज्जैन प्रदेश के प्रदूषित शहरों में सबसे आगे

देश में बहादुरगढ़ की स्थिति सबसे खराब, प्रदूषण के मामले में राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर
मप्र में मंडीदीप की हवा जानलेवा


भोपाल। देश में बढ़ते प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही। हर गुजरते दिन के साथ हवा में घुला जहर बढ़ता ही जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश के 12 शहरों में हवा बेहद खराब है। आंकड़ों के मुताबिक देश में बहादुरगढ़ की स्थिति सबसे खराब है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 392 दर्ज किया गया। मतलब की वहां प्रदूषण का स्तर आपात स्थिति के करीब पहुंच गया है। वहीं प्रदूषण के मामले में राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है, जहां एक्यूआई 380 दर्ज किया गया है। इसी तरह मुजफ्फरनगर (342), बद्दी (327), भिवानी (325), हापुड (320), बागपत (319), सोनीपत (319), गाजियाबाद (315), चंडीगढ़ (310), जींद (304) और मंडीदीप (303) में स्थिति बेहद खराब बनी हुई है।
दिल्ली के पड़ोसी शहर फरीदाबाद में स्थिति खराब बनी हुई है। फरीदाबाद की तरह ही देश के 52 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर खराब बना हुआ है। इन शहरों में अमृतसर, अंगुल, बदलापुर, बल्लभगढ़, भिवाड़ी, भिवंडी, भोपाल, बुलन्दशहर, बर्नीहाट, चुरू, धारूहेड़ा, धुले, ग्रेटर नोएडा, गुरूग्राम, हनुमानगढ़, हिसार, जबलपुर, जयपुर, जालंधर, झुंझुनूं, करौली, खन्ना, खुर्जा, कोल्हापुर, कुरूक्षेत्र, लुधियाना, मालेगांव, मंडी गोबिंदगढ़, मेरठ, मुजफ्फरपुर, नागपुर, नांदेड़, नोएडा, परभनी, रोहतक, राउरकेला, रूपनगर, सवाई माधोपुर, सिंगरौली, श्रीगंगानगर, तालचेर, टोंक, उज्जैन शामिल हैं। दूसरे शहरों की तुलना में बहादुरगढ़ (396) में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां एक्यूआई 400 के करीब पहुंच गया है। वहीं कल दिल्ली में स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी, जब वायु गुणवत्ता सूचकांक बढक़र 377 तक पहुंच गया था।
30 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर बेहतर
वहीं दूसरी तरफ देश में अरियालूर की हवा सबसे साफ है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 21 दर्ज किया गया है। ऐसे में यदि देश के सबसे प्रदूषित शहर बहादुरगढ़ की तुलना अरियालूर से करें तो वहां स्थिति 18 गुणा ज्यादा खराब है। इसी तरह देश के छोटे बड़े 30 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर बेहतर बना हुआ है। इन शहरों में चेन्नई, कुड्डालोर, गंगटोक, करूर, मदिकेरी, मैसूर, नगांव, नागपट्टिनम, नलबाड़ी, ऊटी, पालकलाईपेरुर, पुदुचेरी, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम, रानीपेट, सलेम शामिल हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक देश के 52 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर संतोषजनक बना हुआ है। इन शहरों में अगरतला, अजमेर, अमरावती, आरा, बेलगाम, बेंगलुरु, भीलवाड़ा, भुवनेश्वर, चेंगलपट्टू, छपरा, चिकबलपुर, चिक्कामगलुरु, चित्तूर, कोयंबटूर, दमोह, दावनगेरे, धारवाड़ आदि शहर शामिल थे।
119 शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी का
ताजा रुझानों में यह भी सामने आया है कि देश के छोटे-बड़े 119 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर मध्यम श्रेणी बना हुआ है। इन शहरों में आगरा, अहमदाबाद, अहमदनगर, अकोला, अम्बाला, अमरावती, अररिया, आसनसोल, औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बालासोर, बांसवाड़ा, बारां, बारबिल, बरेली, बारीपदा, बाड़मेर, बैरकपुर, बठिंडा, बेगूसराय, बेलापुर, भागलपुर, भरतपुर, भिलाई, बीदर, बिहारशरीफ, बीकानेर, बिलासपुर, बोईसर, ब्रजराजनगर, बूंदी, ब्यासनगर, चंद्रपुर, चरखी दादरी, छाल, चित्तौडग़ढ़, कटक, दौसा, देहरादून, देवास, धौलपुर, डूंगरपुर, दुर्गापुर, फतेहाबाद, गांधीनगर, गया, गोरखपुर, ग्वालियर, हाजीपुर, हल्दिया, हावड़ा, हैदराबाद, इंफाल, इंदौर, जलगांव, जलना, जालौर, झांसी, जोधपुर, कैथल, कल्याण, कानपुर, करनाल, कटिहार, कटनी, किशनगंज, कोलकाता, कोटा, कुंजेमुरा, लातूर, लखनऊ, महाड, मांडीखेड़ा, मानेसर, मीरा-भायंदर, मुरादाबाद, मोतिहारी, मुंबई, नागौर, नासिक, नवी मुंबई, पाली, पलवल, पंचकुला, पानीपत, पटियाला, पटना, पिंपरी-चिंचवाड, पीथमपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, पुणे, पूर्णिया, रायचुर, रायपुर, रायरंगपुर, राजगीर, रतलाम, ऋषिकेश, सागर, सहरसा, सांगली, सासाराम, सीकर, सिरसा, सिवान, सोलापुर, सुआकाती, सूरत, टेन्सा, ठाणे, तिरुवनंतपुरम, तिरुपुर, तुमकुरु, उदयपुर, वापी, वातवा, विरार, वृंदावन, यमुनानगर आदि शहर शामिल हैं।
इन शहरों में साफ रही हवा
देश के जिन 30 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 या उससे नीचे यानी बेहतर रहा, उनमें आइजोल, अरियालूर, बागलकोट, चामराजनगर, चेन्नई, कुड्डालोर, गंगटोक, करूर, मदिकेरी, मैसूर, नगांव, नागपट्टिनम, नलबाड़ी, ऊटी, पालकलाईपेरुर, पुदुचेरी, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम, रानीपेट, सलेम, शिवमोगा, सिलचर, तंजावुर, त्रिशूर, तिरुचिरापल्ली, तिरुनेलवेली, तिरुपति, विजयपुरा, विरुधुनगर, विशाखापत्तनम शामिल रहे। वहीं अगरतला, अजमेर, अमरावती, आरा, बेलगाम, बेंगलुरु, भीलवाड़ा, भुवनेश्वर, चेंगलपट्टू, छपरा, चिकबलपुर, चिक्कामगलुरु, चित्तूर, कोयंबटूर, दमोह, दावनगेरे, धारवाड़, डिंडीगुल, फिरोजाबाद, गडग, गुम्मिडिपूंडी, गुवाहाटी, हसन, हुबली, जैसलमेर, झालावाड़, कलबुर्गी, कारवार, क्योंझर, कोलार, कोल्लम, कोप्पल, कोरबा, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मिलुपारा, मुंगेर, नयागढ़, राजमहेंद्रवरम, राजसमंद, रामनगर, सतना, सिलीगुड़ी, सिरोही, शिवसागर, थूथुकुडी, उडुपी, वाराणसी, वेल्लोर, विजयवाड़ा, यादगीर आदि 52 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जहां सूचकांक 51 से 100 के बीच दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *