Spread the love

गढ़ाकोटा । नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा गांव से पढ़ने के लिए स्कूल के लिए तो आई लेकिन साइकिल स्कूल गेट के बाहर रखकर चली गई। इसकी जानकारी साथ में पढ़ने वाली छात्रा ने क्लास टीचर को दी। 1 घंटे बीत जाने के बाद पुनः क्लास टीचर को बताया। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के परिजन को सूचना दी। इसके बाद छात्रा के पिता स्कूल आए। जहां जानकारी लगी कि वह कहीं चली गई है। पुलिस को स्कूल प्रबंधन ने जानकारी न देकर छात्रा के पिता द्वारा ही दी। पुलिस के हरकत में आते ही सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि वह स्कूल के बाहर से ही चली गई है। नाबालिग छात्रा के पिता ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी 6 दिनों से लापता है। जिसकी सूचना थाना गढ़ाकोटा सहित एसडीओपी रहली एवं पुलिस अधीक्षक सागर को आवेदन से दे चुका हूं। परन्तु अब तक कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। स्कूल प्राचार्य हरिशंकर सोनी का कहना हैं कि जैसे ही पता लगा तो सीसीटीवी में रिकॉर्डिंग की जांच करवाई। तब पता लगा कि छात्रा स्कूल गेट के अंदर आई ही नहीं। छात्रा साइकिल बाहर खड़ी करके चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *