Spread the love

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से ले जाने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कैंट थाना प्रभारी विजय सिंह राजपूत ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग 6 नवंबर की रात बगैर बताए घर से गायब हो गई थी। परिवार वालों ने तलाश किया लेकिन कहीं नहीं मिली। परिजन ने थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की। साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस की तो उसकी लोकेशन इंदौर में मिली। पुलिस टीम इंदौर पहुंची और नाबालिग को दस्तयाब किया। मामले में आरोपी बलराम और उसके सहयोगी सौरभ को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *