
जौरा । नगर के मुख्य बाजारों सहित एमएस रोड पर दिन भर जाम की हालातों से व्यवस्था अस्त व्यस्त नजर आ रही है । नगर में मुख्य बाजारों सदर बाजार तहसील चौराहा अस्पताल रोड नया बाजार चन्द्रशेखर आजाद रोड, पचबीघा रोड सहित इस्लामपुर रोड, डाकखाना रोड जैसे बाजारों में दिन भर जाम लगने से हालात अस्त-व्यस्त नजर आ रही है । इस जाम के पीछे सबसे बड़ा कारण एवं अन्य लोगों द्वारा सड़कों पर अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है नाले नालियों के आगे दुकानदारों का सामान सड़कों पर रखने से 30 से 40 फुट की सड़के मात्र 10 से 15 फुट की रह जाती है ऊपर से दिनभर बाजारों में दो पहिया वाहनों लोडिंग वाहनों का आना-जाना भी जाम का मुख्य कारण है प्रशासन एवं नगर पालिका की जिम्मेदार कर्ताधर्ता पूरी तरह से निष्क्री बने हुए हैं जिसके चलते प्रत्येक बाजार में दिनभर जाम के चलते राहगीर परेशान होते रहते हैं इससे भी बदतर हालत एमएस रोड पर हो रहे हैं रेलवे फाटक से लेकर मनीष पेट्रोल पंप तक जाम की स्थिति यह है कि दिनभर में हर 10 मिनट पर जाम लग जाता है थाने के सामने से ही जाम लगता है फिर पुराने बस स्टैंड पर हनुमान मंदिर के आसपास जाम की स्थिति नागरिकों को बेहद परेशान करती है इस क्षेत्र में स्थिति यह है कि प्रसिद्ध हलवाइयों की दुकानों के आगे उनका सामान सड़कों पर रखा हुआ है उनके आगे फल बेचने वाले ठेले लगाकर सड़क पर कब्जा किए हुए हैं जिसके चलते जाम लगता रहता है हालांकि नगर पालिका द्वारा एस एफ मैदान पर हॉकर्स जॉन भी बनाया गया है लेकिन फल चार्ट वाले वहां अपने-अपने तेलों को नहीं लगते हैं एमएस रोड पर ही नाले नालियों के आगे लगभग 10 फीट तक सड़क पर अपने अपने ठेले रखकर चार्ट फल बेचते हैं जिससे जाम की स्थिति दिन भर बनी रहती है तिकोनिया पार्क के सामने भी जाम लगने से हालात दिनभर खराब बने रहते हैं जिससे आमजन परेशान होते रहते हैं पुराने रेलवे स्टेशन के सामने से जनपद पंचायत कार्यालय तक स्थिति इसी तरह की है विशेष कर लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला के सामने भी जाम दिनभर लगा रहता है सबसे मुख्य बात तो यह है कि दिनभर जाम लगने की शिकायत है पुलिस प्रशासन नगर पालिका के जिम्मेदार कर्ताओं को जिम्मेदार नागरिक देते रहते हैं लेकिन निष्क्रियता के चलते जाम की स्थिति से आमजन और राहगीरों को हाथ नहीं मिल पा रही है
