Spread the love

रहली । चांदपुर रोड स्थित के एसबीआई के एटीएम में अज्ञात व्यक्ति ने रुपए निकालने गए ग्राहक का एटीएम बदलकर नौ हजार रुपए निकाल लिए, जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित ने पुलिस थाने में की है। बिलबारीपुरा निवासी प्रमोद कुमार नायक ने बताया कि बुधवार सुबह 10.30 बजे चांदपुर रोड स्थित एसबीआई के एटीएम पर रुपए निकालने गए थे। जहां एक अज्ञात व्यक्ति पहले से था। मैंने जैसे ही एटीएम मशीन में डाला तभी पास में खड़े व्यक्ति ने कहा कि आपका कार्ड कैच नहीं कर रहा है और उसने हाथ से कार्ड लिया और शर्ट से साफ करने लगा और दूसरा एटीएम थमा दिया। मैं बिना रुपए निकाले चला गया, लेकिन कुछ देर बाद ही मेरे खाते से नौ हजार रुपए निकल गए। जब मैंने अपने पास रखा एटीएम देखा तो वह बदला जा चुका था। गौरतलब है कि नगर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दो, सेंट्रल बैंक का एक, निजी बैंक का एक तथा एक निजी कम्पनी का एटीएम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *