Spread the love

महाराजपुर| गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस अपराधी राम सिंह यादव के विरुद्ध हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, दुष्कर्म, मारपीट जैसे 8 अपराध थाने में पहले से दर्ज है। वहीं ओरछा रोड थाने के दो अपराधों में स्थाई वारंट जारी है। थाना प्रभारी सुरभि शर्मा ने बताया कि रात्रि भ्रमण के दौरान पुलिस को सूचना मिली की महोबा रोड स्थित उर्मिल नदी के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार सहित घूम रहा है। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसे देखकर संदेही ने भागने का प्रयास किया, पर घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। इस दौरान आरोपी के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रामसिंह पिता नंदकिशोर यादव निवासी सौरा छतरपुर को अभिरक्षा में लेकर आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *