Spread the love

खजुराहो | थाना राजनगर के अंतर्गत ग्राम विक्रमपुर में एक शिक्षक ने आत्महत्या कर ली है। शिक्षक अर्जुन सिंह बुंदेला विक्रमपुर के ही रहने वाले हैं। विक्रमपुर हाई स्कूल में पदस्थ थे। शिक्षक ने बुधवार दोपहर 2 बजे अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि 50 वर्षीय शिक्षक अर्जुन सिंह बुंदेला ने आत्महत्या क्यों की, अभी पता नहीं चला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। घटना स्थल से पुलिस को कट्टा मिला है। वहीं मामले के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों एक महिला ने सहायक शिक्षक सहित तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। इस मामले की पुलिस जांच कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *