Spread the love

बड़ामलहरा| पुलिस ने भैंसों से भरे ट्रक को पकड़ा है। ट्रक से भैंसों को कानपुर की ओर लेकर जाया जा रहा था। इस कार्रवाई में 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।जबलपुर की ओर से एक ट्रक एमपी 04 एचई 5438 कानपुर की तरफ जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर बड़ामलहरा पुलिस ने पीछा करते हुए विक्रमपुरा पंचायत के पास पकड़ा। ट्रक को बड़ामलहरा लाया गया। ट्रक को लखनवां रोड़ पर सड़क की किनारे खोला गया। ट्रक भैंसों से भरा था। भैंसों के मुहं और दोनों पैरों को बांधा गया था। थाना प्रभारी ने बताया सुबह 9.15 बजे ट्रक जब्त किया जिसमें 25 भैंस जिसकी कीमत 5 लाख रुपए, ट्रक की कीमत 10 लाख रुपए आंकी जा रही है। भैंसों को गौशाला में न रख कर एक ढाबा संचालक को सुरक्षा के लिए सुपुर्द किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *