Spread the love

ग्वालियर । एक युवक द्वारा आग लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतक की प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है |
जानकारी के अनुसार टेकनपुर चौकी के पास स्थित रामपाल कॉलोनी निवासी भवानी पटेल ने 3 नवंबर को आग लगाकर जान देने का प्रयास किया था। उसे गंभीर हालत में परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस और तहसीलदार ने उसके बयान लिए गए थे। जिसमें पता चला था कि उसके सावित्री नाम की विधवा महिला से प्रेम संबंध थे। महिला सावित्री उसकी चाची नर्मदा पटेल के घर में 6 महीने पहले किराए से रहने आई थी। यहीं पर मृतक की मुलाकात सावित्री से हुई थी। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया था। महिला को दीपावली पर अपने साथ बाहर ले जाने के लिए भवानी ने 55 हजार रुपए दिए थे। जब जाने का समय आया तो महिला अपने वादे से मुकर गई। इससे दुखी होकर उसने अपने आप को आग लगा ली। युवक की मौत के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *