Spread the love

महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा- एक हैं तो सेफ हैं का नारा जन-जन तक पहुंचाना है
मुंबई। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि एक हैं तो सेफ हैं जन-जन तक पहुंचाना है। महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र में झूठ फैला रही है। भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में मोदी वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। उन्होंने भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से कहा- महाराष्ट्र में भाजपा शासित महायुति मराठाओं के गौरव को बढ़ाने का काम कर रही है।
पीमए ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग महायुति सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल से बहुत प्रभावित हैं। मैं जहां-जहां गया हूं, मैंने ये प्यार देखा है। वो भी चाहते हैं कि अगले पांच साल यही सरकार रहनी चाहिए। महाराष्ट्र में गूंज रहा है- भाजप-महायुती आहे, तर गती आहे, महाराष्ट्राची प्रगती आहे। महायुति सरकार, समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण का प्रयास कर रही है। यही फर्क है, हमारी और अघाड़ी वालों की सरकार में और इस फर्क को लोग महसूस कर रहे हैं। हमारी सरकार का विजन है कि हम मिलकर इतना विकास करें कि हर किसी को आगे बढऩे का अवसर मिले।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अपना इतिहास पता है, जब तक देश में एससी-एसटी-ओबीसी समाज जागरूक नहीं हुआ था, तब तक केंद्र में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती थी, लेकिन जब से एससी-एसटी-ओबीसी समाज एकजुट हुआ है, तब से कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती चली गई। इसलिए कांग्रेस अब एससी-एसटी-ओबीसी समाज को इतना तोड़ देना चाहती है कि कांग्रेस के खिलाफ कोई ताकत ही न बचे।
पक्ष के झूठ के बारे में मतदाताओं को जागरूक करें
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच पार्टी के संदेश का प्रचार करने के लिए चिकित्सक जैसे पेशेवर लोगों को अपने साथ जोडऩे के लिए कहा। महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को विपक्ष के झूठ के बारे में मतदाताओं को जागरूक करना चाहिए। मोदी ने कहा, मैं जहां भी गया, मैंने अपने कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करते देखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपना प्रतिनिधि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *