Spread the love

ग्वालियर | नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन का आयोजन सभापति मनोज सिंह तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। विशेष सम्मेलन में शहर विकास के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए।
परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में बिंदु क्रमांक 7  आउटसोर्स मैन पावर उपलब्ध कराये जाने वाली एजेंसी राज सिक्योरिटी फोर्स, भोपाल के कार्य अवधि बढाये जाने के संबंध में निगमायुक्त का प्रतिवेदन एवं मेयर इन काउंसिल की अनुंशसा पर एजेंसी की कार्य अवधि दिनांक 30 अगस्त 2024 तक या उक्त निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक जो भी पहले हो बढ़ाये जाने की अनुशंसा के साथ सक्षम स्वीकृति हेतु पर चर्चा उपरांत सभापति मनोज सिंह तोमर ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को स्वीकृत कर 30 अगस्त 2024 तक की स्वीकृति प्रदान की।  
इसके साथ ही बिंदु क्रमांक आठ आउटसोर्स पर 1379 अकुशल सफाई श्रमिक उपलब्ध कराये जाने वाली एजेंसी सेंगर सिक्योरिटी प्रा.लि. ग्वालियर की कार्य अवधि दिनांक 30 सितम्बर 2024 तक या उक्त निविदा प्रक्रिया के पूर्ण होने तक जो भी पहले हो बढाये जोन के संबंध में चर्चा उपरांत सभापति श्री मनोज सिंह तोमर ने उक्त प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृत करते हुए 30 सितंबर 2024 तक की अवधि बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी की पुत्री सुश्री कृतिका माखीजानी एवं बालाजी मंदिर के गौरव महाराज के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इसके उपरांत बैठक 27 नवम्बर दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *