पच्चीस सदस्यीय सलाहकार मंडल भी घोषित

भोपाल ! मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, जाने-माने लेखक, साहित्यकार, चिंतक श्री महेश श्रीवास्तव कायस्थ समाज में वैचारिक गतिशीलता लाने, विचार मंथन और चिंतन के लिए गठित कायस्थम भोपाल ,मध्य प्रदेश के संरक्षक होंगे। श्री महेश श्रीवास्तव ने संस्था को संरक्षक के लिए अपनी सहमति प्रदान की है। इसके साथ ही कायस्थम संस्था में 25 सदस्यीय सलाहकार मंडल भी घोषित किया गया है । कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव के अनुसार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सर्वश्री मनोज श्रीवास्तव, अजातशत्रु श्रीवास्तव, प्रदीप खरे, रजनीश श्रीवास्तव, आईएएस श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव, एवं श्री दीपक सक्सेना के अलावा रेलवे मंत्रालय के पूर्व संचालक एवं अखिल भारतीय सूचना सेवा के सेवानिवृत अधिकारी श्री अनिल सक्सेना, पूर्व संचालक जनसंपर्क विभाग श्री अनिल माथुर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निर्भय श्रीवास्तव, डॉ. श्रीमती विजया ब्यौहार, डॉ. एस .के. सक्सेना ,डॉ. आर.के .श्रीवास्तव, प्रसिद्ध उदघोषक डॉ. सुभाष सक्सेना, समाजसेवी श्री सतीश रायजादा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री उमेश निगम, व्यवसायी श्रीमती नेहा सिंह, सेवानिवृत अधिकारी एवं व्यवसायी श्री विनोद प्रधान, पत्रकारगण सर्व श्री मलय श्रीवास्तव, राजेश चंचल ,मनीष श्रीवास्तव, शिवकुमार विवेक,श्री दिनेश निगम त्यागी, श्री गोपाल श्रीवास्तव, देशदीप सक्सेना, अजय निगम को सलाहकार के रूप में शामिल किया गया है।
