Spread the love

दमोह : अपर कलेक्टर मीना मसराम ने जानकारी देते हुए बताया विद्यार्थियों के आधार का व्यवस्थित तरीके से समय पर नामांकन और अपडेट (विशेष रूप से 5 से 7/15-17 आयु वर्ग के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक/मोबाईल नंबर अपडेट) सुनिश्चित करने के लिए चुनिंदा शासकीय विद्यालयों में आधार शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। शिविर में सभी नजदीकी विद्यालयों के विद्यार्थियों की आधार अपडेट/नामांकन की आवश्यकताओं की पूर्ति भी प्रस्तावित है।उक्त को दृष्टिगत रखते हुए, जिला दमोह अंतर्गत आज 21 नवम्बर से 23 नवम्बर 2024 तक जिले के विभिन्न विद्यालयों में आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 उन्होने बताया जिले के ब्लॉक तेंदूखेड़ा के शासकीय हायर सेकेन्ड्री एक्सीलेंस स्कूल तेंदूखेड़ा, शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल सर्रा एवं शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल पुराबेरागढ़, ब्लॉक पथरिया के शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल कुमेरिया, शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल सदगुवां, शासकीय हायर सेकेन्ड्री ऐक्सीलेंस स्कूल पथरिया एवं शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल बांसाकला, ब्लॉक जबेरा के शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल बनवार एवं शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल सिंग्रामपुर, ब्लॉक बटियागढ़ के शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल मगरोन, शासकीय हायर सेकेन्ड्री ऐक्सीलेंस स्कूल बटियागढ़ एवं शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल फुटेराकला, ब्लॉक हटा के शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल हिनोताकला एवं शासकीय हायर सेकेन्ड्री एम.एल.बी. कन्या स्कूल हटा, ब्लॉक पटेरा के शासकीय हायर सेकेन्ड्री ऐक्सीलेंस स्कूल पटेरा एवं शासकीय हायर सेकेन्ड्री ऐक्सीलेंस स्कूल कुम्हारी में तथा दमोह ब्लॉक के शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल बांसातारखेड़ा, शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल इमलाई एवं शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल बांदकपुर में शिविर 21 नवम्बर से 23 नवम्बर 2024 तक आयोजित किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *