
अशोकनगर । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नेहा जैन द्वारा जनपद पंचायत ईसागढ़ के सभाकक्ष में समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायकों की पंचायत एवं ग्रामीण विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुष्मान कार्ड प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही सचिव, जीआरएस को एक -एक हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसागढ को स्वास्थ्य विभाग की टीम को आयुष्मान कार्ड बनाने में पूर्ण सहयोग करने हेतु निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास, जनमन आवास योजना अंतर्गत सरपंच, सचिव, जीआरएस को आवास शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय के लाभ हेतु शेष रहे पात्र हितग्राहियों को लाभ दिए जाने के निर्देश दिए। अपूर्ण सामुदायिक स्वच्छता परिसरों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सफाईकर्मियों को नियमित भुगतान करने के निर्देश दिए। हमारा शौचालय हमारा सम्मान कार्यक्रम सभी पंचायतों में अच्छे से आयोजित करने निर्देश दिये। मनरेगा योजना अंतर्गत अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। शांति धाम, गौशाला एवं चारागाह पर अतिक्रमण हटाने हेतु तहसीलदार तहसील ईसागढ़ को निर्देश दिए। गौशालाओं को सुचारू रूप से संचालन हेतु निर्देश दिए तथा पंचायत की आय बढ़ाने हेतु जैसे स्वच्छता कर,जलकर, संपत्ति कर बसूलने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ईसागढ़ आलोक प्रताप सिंह इटोरिया, तहसीलदार तहसील ईसागढ़ कमल सिंह कोली, बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ईसागढ़ कुलदीप रघुवंशी, सहायक यंत्री एमएस रघुवंशी, बाबूराम दोहरे बीपीओ, ओमेश शर्मा एपीओ पंचायतों के सरपंच, सचिव, जीआरएस उपस्थित रहे।
