Spread the love

नर्मदापुरम! स्वास्थ्य विभाग की भारतीय गवर्नमेंट ऑफ इंडिया (GOI) टीम के द्वारा तीन दिवसीय 18 नवम्‍बर से 20 नवम्‍बर तक जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं का भ्रमण एवं निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखा गया। सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार ने बताया कि जिला चिकित्सालय, जिला क्षय केंद्र, एनसीडी सेल, स्टोर, ब्लड बैंक, मैटरनिटी विंग आदि एवं इटारसी, सिवनीमालवा और सोहागपुर ब्लॉक का निरीक्षण किया, भ्रमण के पहले दिन जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को देखकर टीम ने संतोष व्यक्त किया तथा दूसरे दिन सिविल अस्पताल इटारसी, पीएचसी जमानी, एचडब्ल्यूसी पीपल ढाना तथा पोडीखेड़ी तथा सीएचसी सोहगापुर एचडब्ल्यूसी नयागव, गुर्रामखेड़ी आदि संस्थाओं का निर्माण कर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था देखकर संतोष व्यक्त किया, जीओआई टीम में डॉ कादिर खान के साथ जिले से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ आर के वर्मा, एसटीएलएस देव नारायण खापरे, चंद्रप्रकाश मलैया, एमएंडई अनुष्का मालवीय, डेम अखिलेश गीते उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *