Spread the love

सिवनीमालवा। जनपद शिक्षा केंद्र सिवनीमालवा द्वारा विकासखंड विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन विगत दिवस शासकीय नवीन हाई स्कूल में राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन में संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह रघुवंशी,संस्था प्राचार्य सुरेंद्र कुमार पाटिल एवं बीआरसी संगीता यादव एवं पूर्व बीआरसी,बीएसी संतोष कुमार शर्मा, अशोक कुमार साहू, पूर्व बीआरसी कार्यक्रम प्रभारी कमलेश यादव एवं ओमप्रकाश धनगर मनमोहन रघुवंशी,रोहित कुमार रघुवंशी जनशिक्षक जनशिक्षा केंद्र चतरखेड़ा एवं समस्त जन शिक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में निर्णायक भूमिका में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मोहनलाल राठौर, सुरेंद्र पाटिल, सुरेंद्र परपची की उपस्थिति में एक निर्णायक दल का गठन किया। इसमें बच्चों के द्वारा लगभग 56 प्रकार के मॉडलों का प्रस्तुतीकरण किया गया। निर्णायक समिति ने निरीक्षण कर निर्णायक भूमिका में 21 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित पीएम श्री गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बाबरी के प्रभारी प्रधान पाठक सुरेंद्र पटेल ने बताया कि उनका स्कूल जब से पीएम श्री की धारा में सम्मिलित हुआ है। बच्चों में नई-नई विधाओं का अंकुरण हो रहा है। हमारे स्कूल से बच्चे प्रदेश स्तर के कुछ कॉम्पटीशन में हिस्सा ले चुके हैं। यह दूसरा अवसर है कि हमारे स्कूल से गणित विषय में महिमा यदुवंशी,भूगोल विषय में विशाखा यदुवंशी, विज्ञान विषय में दीक्षा बकोरिया का अलग अलग जिला स्तर के लिए चयन हुआ है, उन्होंने कहा कि बच्चों को अवसर की आवश्यकता होती है। जिससे बच्चे उच्च शिखर की ओर अग्रसर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *