Spread the love


घट यात्रा निकली – शुद्धात्म नगरी का हुआ शुद्धिकरण
छिंदवाड़ा – गुरैया में बने सुंदर एवं मनोहारी श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय का तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव सकल तारण तरण दिगंबर दिगंबर जैन समाज द्वारा विविध अनुष्ठानों के साथ आज बुधवार 27 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है जो आगामी शुक्रवार 29 नवंबर तक चलेगा।
महोत्सव के मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन ने बताया कि मंगलमय महोत्सव हेतु बनाई भव्य शुद्धात्म नगरी का मंगलकारी शुद्धिकरण हेतु मंगलवार को विधि विधान पूर्वक अनुष्ठान किया गया। जिसमें युवा साधक सर्वश्री बाल ब्रह्मचारी शांतानंदजी, वैराग भैया, राकेश भैया, राजेंद्र भैया, अंजना दीदी, प्रतिष्ठार्य पंडित रतनचंद जैन होशंगाबाद, पंडित अशोककुमार जैन भोपाल, पंडित महेशचंद्र जैन बटियागढ़ सहित छिंदवाड़ा, सिंगोड़ी, लीधीखेड़ा, चौरई के साथ अन्य श्रेष्ठजन एवं विद्वतगण उपस्थित रहे।
विशाल घट यात्रा निकली –
विधि विधान के अनुसार मंगलगान के साथ शुद्धात्म नगरी से घटयात्रा निकाली गई जो दोनों चैत्यालय पहुंचीं जहां प्रतिष्ठार्य महोदय द्वारा विधि विधान पूर्वक मंत्रजप के साथ वेदी पर मंगल कलश की स्थापना कराई गई। संध्या के समय सिंगोड़ी निवासी महेशचंद्र जैन, सुनीलकुमार जैन परिवार द्वारा पात्र भावना का आयोजन किया गया जिसका लाभ सकल समाज ने लिया।
आज होगा जिनवाणी अस्थाप –
महोत्सव के अध्यक्ष संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष आभाष जैन ने बताया कि आज बुधवार 27 नवंबर को महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 5.30 बजे सामयिक, ध्यान एवं प्रभात फेरी से होगा पश्चात 7 बजे से मंत्रजप, श्री तारण त्रिवेणी जी का पाठ एवं भाव पूजा, 8 बजे से मंदिर विधि, 8.30 से प्रवचन, 9.30 से ध्वजदान प्रभावना, आरती, समवशरण मंडप ध्वजारोहण, 11 बजे से पात्र भावना, 1 बजे से बृहद मंदिर विधि, श्री जिनवाणी जी अस्थाप समारोह, 4 बजे से पात्र भावना, 7 बजे से आरती भक्ति स्तुति, 8 बजे से प्रवचन एवं 9 बजे से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। जिसमें सकल जैन समाज सहित धर्म प्रेमी बंधुओं से सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील महोत्सव समिति द्वारा की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *