Spread the love

छिंदवाड़ा – कल 26 नवंबर 2024 को शहर अध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये द्वारा सत्कार तिराहा अम्बेडकर चौक पहुॅचकर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मनायी और सभी को संविधान दिवस की बधाई दी । इस अवसर पर श्रीमती गजभिये ने अपने उद्बोधदन में बताया कि संविधान दिवस, जिसे राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में भी जाना जाता है, भारत के संविधान को ग्रहण करने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को भारत में मनाया जाता है, उन्होनें इस संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिनों में भारत देश का संविधान लिखकर उस पर संसद में चर्चा करायी और 26 नवंबर 1949 कोे तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेेहरू व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को सौंपा गया, जिसे 26 जनवरी 1959 को अंगीकार कर देश को समर्पित किया गया, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है । इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपा यादव, ममता चोखे, ज्योति राय, अम्बिका युवनाती, भारत डोले, विनायक चन्ने सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *