Spread the love

दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल 29 नवम्बर को प्रात: 10:30 बजे दमोह से रवाना होकर प्रात: 11:30  बजे पथरिया पहुंचेंगे तथा रानी दुर्गावती स्कूल पथरिया में दिव्यांग मेला का शुभारंभ करेंगे। आप दोपहर 12:30 बजे शासकीय हाई स्कूल सूखा में छात्र-छात्राओं को साईकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यमंत्री श्री पटैल दोपहर 1:30 बजे शासकीय एम.एल.बी. स्कूल पथरिया में छात्र-छात्राओं को साईकिल वितरण में शामिल होंगे। तदोपरांत दोपहर 2:30 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पथरिया में छात्र-छात्राओं को साईकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत आप क्षेत्रीय भ्रमण पर रहेंगे तथा रात्रि विश्राम दमोह में करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *