

दमोह : शिक्षा का मंदिर विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए, उनके भविष्य के लिए अति आवश्यक भी है और विद्यार्थियों को किस दिशा में काम करना है, उसकी प्रेरणा के लिए भी विद्यार्थी यहां सब कुछ सीखते हैं। यह बात प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने ग्राम सूखा के शासकीय हाईस्कूल में कक्षा 9 वीं के 08 छात्रों को नि:शुल्क साईकिल वितरित करते कही।
इस अवसर पर साइकिल वितरण कार्यक्रम में खरगराम पटैल, पं. राजेन्द्र गुरू, सरपंच सूखा बाबूलाल पटैल, अर्जुन अहिरवार, राजकुमार तिवारी, एस.डी.एम. पथरिया निकेत चौरसिया, बीईओ राजकुमार खरे, धवेन्द्र चौबे, चंदा अठ्या एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक सहित सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
