Spread the love

दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल ने आज दमोह जटाशंकर स्थित कार्यालय में 11 छात्राओं और एक छात्र को साईकिल वितरित की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा मौजूद थे।
            राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा गत दिनों जेरठ गांव से साइकिल वितरण करके आ रहा था, उस समय बहुत सारी बेटियां खजरी गांव के पास पैदल आ रही थी, उनसे पूछा कि पैदल क्यों जा रही हो, उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण साइकिल नहीं मिली थी, इसलिए पैदल जा रही हूं। राज्यमंत्री श्री पटैल ने उस समय उनसे कहा था की व्यवस्था की जाएगी, श्री पटैल ने मित्र उजयार सिंह से कहा कि आपके गांव में देखें की कितनी बेटियां हैं, जिन्हें साइकिल मिलनी है। उन्होंने 12 छात्राओं की सूची पहुंचाई तो आज सभी को साइकिलें वितरण की गई है। उन्होंने कहा शासन तो देता रहता है और देगा भी, यह साइकिलें  उनकी तरफ से हैं।
            इस अवसर पर छात्राओं ने कहा मंत्री जी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमारे बारे में इतना सोचा और हमें साइकिल प्रदान की। छात्राओं ने कहा अब हमें पूरा विश्वास है कि रोड भी बन जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *