Spread the love

भोपाल। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई परेड का आयोजन मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेवडियम भोपाल में किया गया। परेड से पहले पुलिस महानिदेशक श्री सक्सेना ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विदाई परेड में परेड कमाण्ड र की जिम्मे्दारीभापुसे सुश्री सोनाक्षी सक्सेेना डीसीपी इंटेलिजेंस भोपाल तथा परेड टूआईसी सहायक सेनानी रवि शर्मा के नेतृत्व में आठ प्लासटून तथा पुलिस बैण्ड दल द्वारा परेड की गई।
पुलिस महानिदेशक श्री सक्सेना द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया उसके बाद आकर्षक मार्च पास्ट हुआ।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर अपने संबोधन में सुधीर सक्सेना ने कहा कि एक अत्यंत भव्य परेड़ का आज आपने प्रदर्शन किया है। इसके लिये मैं आप सभी को बहुत बहुत बधाई देता हूं। आपके इस प्रदर्शन के लिए मैं एडीजी एसएएफ तथा उनकी पूरी टीम को भी धन्यवाद देता हूँ, जिनके अथक परिश्रम एवं समर्पण के फलस्वरूप आपके उच्च कोटि के प्रदर्शन के हम सभी साक्षी बने हैं।
उन्होंकने कहा कि सर्वप्रथम मैं मध्यप्रदेश पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए हृदय की गहराईयों से उनका स्मरण करता हूं। इन शहीदों के आत्मदान की नींव पर ही मध्यप्रदेश पुलिस की गौरवशाली इमारत खड़ी हुई है। समस्त शहीदों और उनके महान परिजनों के बलिदान के प्रति मैं अपना विनम्र अभिवादन प्रस्तुत करता हूं।
मध्यप्रदेश पुलिस का एक अत्यंत ही गौरवशाली इतिहास रहा है। आजादी के समय जम्मू कश्मीर में कबाईली हमलों से मुकाबला करने में, हैदाराबाद में ऑपरेशन पोलो में, दक्षिण के भाषाई आंदोलन में, गोआ के स्वतंत्रता संग्राम में, नार्थ ईस्ट में नागालैंड व त्रिपूरा में, पंजाब व जम्मू कश्मीर के आतंकवाद में सभी स्थानों पर मध्यप्रदेश पुलिस के जाबांज जवानों व अधिकारियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
श्री सक्से ना ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस में अपनी सेवा यात्रा को याद करते हुए मैं गर्व और संतोष का अनुभव कर रहा हूं। यह एक ऐसी यात्रा रही, जिसमें चुनौतियां थीं, कठिनाइयां थीं, लेकिन उससे भी कहीं अधिक सीखने, सहयोग करने और जनसाधारण की सेवा करने के लिए योगदान देने के अवसर थे।
उन्होकने कहा कि आज का यह विशेष दिन मेरे लिए भावनाओं से भरा हुआ है। एक ओर, मध्यप्रदेश पुलिस परिवार के साथ बिताए गए अनमोल पलों की स्मृतियां हैं, वहीं दूसरी ओर, इस महान सेवा से विदा लेने का क्षण। मैं इस विदाई समारोह के आयोजन और आप सभी की उपस्थिति के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
मध्यप्रदेश पुलिस के महानिदेशक के रूप में लगभग पौने तीन साल के कार्यकाल में पूरे पुलिस बल ने जो आत्मीयता, सहयोग व सम्मान मुझे दिया वह मेरे लिये एक धरोहर है और सदैव अविस्मरणीय रहेगा। चाहे पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकगण व उनके अधिनस्थ अधिकारी व कर्मचारी हों या विभिन्न मैदानी इकाईयों के अधिकारी व कर्मचारी हों, सभी ने पूर्ण समर्पण व कर्तव्य निष्ठा से कार्य करते हुये प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने में उल्लेखनीय कार्य किया व सफलता के कई प्रतिमान स्थापित किये।
मैने प्रदेश व देश में अनेक स्थानों पर विभिन्न पदों पर अपनी सेवायें दी हैं किन्तु मैं पूरी जिम्मेंदारी से यह कहने का सौभाग्य मानता हूं कि मध्यप्रदेश पुलिस सर्वोत्तम है। मध्यप्रदेश पुलिस की कर्मठता, लगन, निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन को मैं नमन करता हूं।
विधान सभा चुनाव, लोक सभा चुनाव, पंचायत व नगरीय निकायों के चुनाव तथा कई उपचुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना एक बहुत बड़ी चुनौती थी, जिसका आप सभी लोगों ने बहुत सफलतापूर्वक सामना किया एवं आपके द्वारा जिस कुशलता से इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया उसकी चुनाव आयोग सहित सभी ओर सराहना की गई। ग्वालियर चम्बल जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में बिना किसी घटना के चुनाव संपन्न हो जाना एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *