Spread the love

छिंदवाड़ा सहित पूरे विश्व से सम्मिलित हुए जैन बंधु
छिंदवाड़ा – पौराणिक नगरी हस्तिनापुर में बने सुंदर एवं मनोहारी श्री शांतिनाथ दिगंबर जिनालय तीर्थधाम चिदायतन का भव्य एवं मंगलमय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का मंगलमय शुभारंभ रविवार 1 दिसंबर से हुआ। जिसमें छिंदवाड़ा सहित पर विश्व से हजारों की संख्या में जैन बंधु सम्मिलित हुए।
महोत्सव के मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन ने बताया कि मंगलमय महोत्सव पर प्रातः काल की मंगल बेला पर बड़े जैन मंदिर से श्री जिनेन्द्र शौभायात्रा निकली गई जो मंगलगान के साथ महोत्सव स्थल हस्तिनापुर नगरी पहुंची।
शौभायात्रा ने बाल तीर्थंकर के माता – पिता, सौधर्म इंद्र एवं इंद्राणी के साथ अपार जन समुदाय मंगलगान के साथ महोत्सव स्थली हस्तिनापुर नगरी पहुंचा जहां श्री जिनेन्द्र पूजन कर ध्वजारोहण किया गया।
आपको बता दें महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी पंडित श्री अभिनंदनजी शास्त्री, निर्देशक पंडित रजनी भाई दोशी एवं मंच निर्देशक पंडित संजयजी शास्त्री जेवर एवं मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन छिंदवाड़ा हैं । जिनका महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीतजी जैन दिल्ली एवं सौधर्म इंद्र स्वप्निल जैन ने अभिनंदन किया।
इस अवसर डीपीएस स्कूल पावना के बच्चों ने सुंदर मंगलाचरण पर नृत्यगान कर सभी का मन जीत लिया इस अवसर पर प्रतिष्ठा मंडप, मंच के साथ श्री जिन मंदिर एवं जिनवाणी संवर्धन केंद्र पौनूर का शुभारंभ कर महोत्सव का विधिवत् उदघाटन किया गया, दोपहर में यांग मंडल विधान एवं संध्या के समय बच्चों की पाठशाला, श्री जिनेन्द्र भक्ति के बाद मंगल प्रवचनों का लाभ सकल समाज को मिला, रात्रि के समय बाल तीर्थंकर की माताजी के सुंदर सोलह स्वप्नों का वर्णन का चित्रण किया गया। मंगल महोत्सव आगामी 6 दिसंबर तक चलेगा जिसमे छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश एवं भारत के साथ अमेरिका, लंदन, कनाडा, सिंगापुर सहित पूरे विश्व से हजारों विद्वतजन एवं जैन बंधु हस्तिनापुर पधारे हैं। जो आगामी 6 दिनों तक भक्त से भगवान बनने वाले मंगल महोत्सव का लाभ लेंगे। जिनका महोत्सव समिति द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *