Spread the love

हमारे विधायक को गिरफ्तार कराके क्या दिखाना चाहते केंद्रीय मंत्री शाह
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि दिल्ली में डर का माहौल है। दिल्ली की महिलाएं डरी हुई हैं। गैंगस्टर्स के कब्जे में दिल्ली आ चुकी है। दिल्ली में कानून व्यवस्था खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली के अंदर आज कारोबारियों के पास फिरौती की कॉल आ रही हैं। अगर वे नहीं सुनते हैं, तब अगले ही दिन उसके घर या दुकान के बाहर फायरिंग होती है वे एक पर्ची भी छोड़ जाते हैं जिसमें धमकी दी जाती है।
उन्होंने कहा कि मैं यह सब मुद्दे उठा रहा हूं, तब मेरे ऊपर कल पदयात्रा में परल पदार्थ फेंका गया। शनिवार को मेरे एक विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि विधायक भी गैंगस्टर से परेशान हैं। उनके पास भी गैंगस्टर की कॉल आ रही थीं उन्हें धमकी दी जा रही थी। 2023 में उन्होंने पुलिस को शिकायत की थी, उसके बेटे को मारने की धमकी दी गई। 30 से 40 बार विधायक को गैंगस्टर कपिल सांगवान की ओर से धमकी दी गई।
उन्होंने कहा कि हमारे विधायक को गिरफ्तार कराकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संदेश दिया है कि अगर आप के पास गैंगस्टर की कोई कॉल आती है और पुलिस में शिकायत देते हैं, तब आप को ही गिरफ्तार किया जाएगा।
केजरीवाल ने कहा कि मेरी शाह जी को चुनौती है कि अगर हिम्मत है, तब गैंगस्टर को गिरफ्तार करके दिखाओ। हमारे विधायक को गिरफ्तार करके क्या होगा, हमारे ऊपर परल पदार्थ फेंकवा कर क्या होगा। आज दिल्ली के लोग डरे हुए हैं, कारोबारी डरे हुए हैं कि कब उनके पास फिरौती की कॉल आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *