Spread the love

जाति प्रमाण पत्र, आधार और पीएम किसान के लिये लगातार शिविर लगाये जायें और शिविर लगाकर लोगों को इसका लाभ दिलाया जाये

दमोह : रात्रि चौपाल जबेरा तहसील के ग्राम चौरई में आयोजित की गई है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जन इकट्ठा हुए, दो तीन चीज़े यहाँ पर गौर करने लायक थी, एक तो जितने भी आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, खेत, स्कूल आदि संस्थाओं का विजिट किया, इसके अलावा यहाँ पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसमें अलग-अलग स्व-सहायता समूह अपने उत्पाद लेकर आये थे, चाहे प्राकृतिक खेती हो, जैविक खेती हो, स्व-सहायता समूहों के अलग-अलग उत्पाद थे। इसके अलावा उद्यानिकी वन विभाग के प्रोडक्ट्स थे, यहाँ पर पशुपालन विभाग और अन्य विभागों ने भी अपनी प्रदर्शनी यहाँ पर जनता के लिए लगाई हुई थी, जिसका बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों ने अवलोकन किया। इसके साथ ही यहाँ पर जो चौपाल थी उसमें काफी बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष सब इकट्ठा हुए, जो समस्याएं उन लोगों ने लगातार अपनी बताई, उन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गये। यह बात कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने ग्राम चौरई में जन चौपाल के समापन पर कही।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा खास तौर से राजस्व से जुड़ी समस्याएं थी, बिजली से जुड़ी थी, वन विभाग से जुड़ी थी और पंचायत ग्रामीण विकास से जुड़े थी, इन तीन-चार विभागों की जो मेजर समस्याएं थी, उनमें से कईयों का मौके पर निराकरण किया गया और कुछ का निराकरण अगले 7 दिन से 15 दिन के अंदर किया जायेगा।

            उन्होंने कहा कोशिश की जाएगी कि जो समस्याएं यहाँ लोगों ने बताई है, इसका लगातार फॉलोअप लिया जाए, इसके लिए एसडीएम को निर्देशित किया गया कि जिन समस्याओं को हफ्ते-15 दिन के अंदर सॉल्व करना है, उनको लगातार फॉलो अप करके सॉल्व किया जाये। यहाँ पर जाति प्रमाण पत्र, आधार और पीएम किसान के लिए लगातार शिविर लगाये जायें और शिविर लगाकर लोगों को इसका लाभ दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा यह पूरा ट्राइबल एरिया है, यहाँ पर ट्राइबल से संबंधित सरकार की जो योजनाएं है, उनका पूरा लाभ दिलाने का प्रयास भी करेंगे। कुल मिलाकर बहुत अच्छा फीड्बैक जनता से मिला है और इस पर आगे लगातार काम करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *