
दमोह। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 17 वें चरण पादुका गुलाब बाबा पालकी यात्रा जो कि बढ़ि़यागढ से होकर दमोह नगर के बड़ी देवी मंदिर पथरिया फाटक घंटाघर स्टेशन चौके से होकर तीन गुल्ली, सागर नाका से होते हुए बासा पहुंचती है इस बीच दमोह के पूर्व विधायक अजय टंडन ने बड़ी देवी मंदिर पहुंचकर चरण पादुका गुलाब बाबा की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद यात्रा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि उन्हें एवं उनके शुभचिन्तिकों को इस यात्रा में शामिल होना का जो सौभाग्य मिलता है वह अकल्पनीय है इस यात्रा का उदेश्य ही है कि धार्मिक सोहार्द बना रहे। यात्रा में उनके साथ अमर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, प्रफुल्ल श्रीवास्वत, संदीप सराफ, विजय कर्माकर, पप्पू कसोटया सहित अन्य धार्मिक बंधुओ की उपस्थिति रही। तत्पश्चात् बस स्टैंड चौराहे पर भी फुल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया गया। बस स्टैंड चौराहे पर स्वागत करने रतनचंद जैन, सतीश जैन, भूपेन्द्र आजमानी मंजीत यादव, कासिम खान, संदीप बरदिया रहें।
