Spread the love

सभी का विदाई के साथ किया आभार
दमोह ! सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व छात्र ~छात्राओं के मिलन समारोह के तीसरे दिन भी उत्साह कम नहीं हूआ. अपने अपने शहरों के लिए प्रस्थान करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर मेँ जाकर प्राथना मेँ शामिल हो कर वर्तमान गुरुजनों व वर्तमान छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया. और शेष रह गए शिशु मंदिर के चालक परिचालको का सम्मान किया! पूर्व छात्र मिलन समारोह के प्रभारी सत्येंद्र साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी की जो भी कल्पना आपका सपना है कि किसी को डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर, sp, शिक्षक प्रोफ़ेसर अन्य जो भी बनना है आपको अग्रिम बधाई और जो जो भी आपको बनना है वो सभी इसी शिशु मंदिर से बनकर तैयार हो कर देश विदेश मेँ कई पदों पर है वो सभी तीन दिन के लिए दमोह आये थे अब विदाई ले रहे है और आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद आभार. मुंबई से आये हरीश पटेल ने भी छात्रों को सम्बोधित करते हुए कुछ टिप्स दिए. नवीन राय ने कहा कि कोशिश करेंगे कि हर बैच के भैया बहिन हर वर्ष पूर्व छात्र मिलन समारोह करें जो भी सहयोग होगा हम लोग मिलकर करेंगे.सभागार मेँ सत्येंद्र साहू क़े साथ पूना से नवीन राय, हरीश पटेल, सुरजीत सिंह की उपस्थिति रही!
दूर दूर से आये छात्र छात्राओं का अपने अपने शहरों मेँ बापसी के लिए विदाई के लिए स्थानीय पूर्व छात्र कोई स्टेशन तक तो कोई शहर की सीमा के बाहर तक छोड़ने गए और नम आँखों से विदाई दी.कार्यक्रम के प्रभारी प्रभात सेठ, गोपाल पटेल, सुरजीत सिंह, हरीश पटेल सभी को विदा करने सागर नाका बाईपास तक आये!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *