

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की मौजूदगी में आज शाम दमोह के सराफा व्यवसायियों के साथ एक बैठक संपन्न हुई । कलेक्टर को लगातार इस बारे में शिकायतें प्राप्त होती थी कि सराफा मार्केट क्षतिग्रस्त है और उससे नुकसान हो सकता है, बिल्डिंग जर्जर हो रही है। इस सिलसिले में चर्चा के लिए सभी सराफा व्यवसायियों और नगरपालिका सीएमओ, एस.डी.एम. और नगर पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। इस संबंध में कलेक्टर श्री कोचर ने कहा बैठक में सभी से चर्चा करके कुछ निर्णय लिए है, जिनमें कल सीएमओ नगरपालिका, पीडब्ल्यूडी से चिट्ठी लिख करके पीडब्ल्यूडी का पूरा प्रपोजल निकलवाएंगे की कब पीडब्ल्यूडी ने इसको क्षतिग्रस्त घोषित किया था, उसके पूरे डाक्यूमेंट्स निकलवाए जाएंगे। यदि वो डाक्यूमेंट्स इस तरह की कोई चीज़ नहीं हुई होगी या उपलब्धता नहीं होगी, तो फिर ऐसी स्थिति में नए सिरे से प्रयास करेंगे या विचार करेंगे की फिर से एक बार पूरी उसकी जांच तकनीकी विशेषज्ञों से करायें।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा जितने भी सराफा व्यवसायी है, उनको नगर पालिका के द्वारा एक नोटिस जारी किया जा रहा है, कि उनकी लीज डाक्यूमेंट्स से संबंधित जो भी दस्तावेज उनके पास है, जितनी भी तरह के दस्तावेज उनके पास उपलब्ध है, वो सब दस्तावेज 15 दिन के अंदर नगर पालिका को दे, ये दोनों कार्रवाई होने के बाद फिर आगे के निर्णय लिए जाएंगे।
