
जबेरा। दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हारट गांव में एक 28 वर्षीय युवक की लाठियां मारकर पिता पुत्र द्वारा हत्या कर दिए जाने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच प्रारंभ कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबेरा थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर गणेश दुबे ने बताया कि 2-3 दिसंबर की रात्रि करीब 12:30 बजे मृतक द्वारा उधार दिए 500 रुपए मांगने को लेकर हुए विवाद में मृतक प्रमोद पिता मंगल गौड़ उम्र 28 वर्ष निवासी हारट को शराब पिए पिता रामप्रसाद और पुत्र सुनील ने लाठियां मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची और मंगलवार सुबह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्यवाही कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वही आरोपित पिता-पुत्र पर मामला दर्ज कर उन्हें सब इंस्पेक्टर गणेश दुबे, सब इंस्पेक्टर कोरकू,आरक्षक वीरेंद्र ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
