Spread the love

जयपुर। राजस्थान में भजनलाल सरकार का अंदरूनी झगड़ा अब विवाद का रूप लेता जा रहा है। भाई जगमोहन मीणा के दौसा से चुनाव हारने पर भीतरघात का आरोप लगाने के बाद से ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा नाराज चल रहे हैं। अब मंत्री के महिला थानेदार कविता शर्मा को धमकाने के मामले में पुलिस ने मंत्री रिपोर्ट लिख दी है।
बीते मंगलवार देर रात हुए घटनाक्रम की रिपोर्ट डालने के बाद सीनियर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है और मंत्री पर राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है। वहीं, मंत्री मीणा ने भी महेशनगर पुलिस थाने की सीआई कविता शर्मा पर फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है।
दरअसल, महावीर नगर में एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग करने वाले छात्र नेताओं को पुलिस गिरफ्तार करने गई थी। तभी छात्र नेता विकास विधूड़ी ने मंत्री मीणा को कॉल सूचना दी। मौके पर पहुंचे मंत्री किरोड़ीलाल महिला थानेदार पर ही भड़के और उन्हें खूब खरी खोटी भी सुनाई। यही नहीं, मंत्री के साथ आए लोग पुलिस की गाड़ी से एक युवती को भी उतार अपने साथ ले गए। घटनाक्रम के बाद सुबह किरोड़ीलाल मीणा ने पूरे मामले की शिकायत गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम से की और सीआई को हटाने की मांग की। जबकि सीआई कविता शर्मा का कहना है कि वे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई कर रही थीं और अपनी ड्यूटी निभाने में लगी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *