Spread the love

नई दिल्ली। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजपी) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। यह घटनाक्रम तब हुआ है जब आप ने तिमारपुर से मौजूदा विधायक दिलीप पांडे के चुनाव न लड़ने की घोषणा की थी।
पांडे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चुनाव न लड़ने का फैसला साझा किया। उन्होंने लिखा, मेरे लिए राजनीति में सबसे बड़ा संतोष यह है कि हमारी सरकार ने आम लोगों और गरीबों के जीवन को आसान बनाया है। अब समय आ गया है कि पार्टी के भीतर कुछ और भूमिका निभाई जाए। उन्होंने संकेत दिया कि तिमारपुर से पार्टी किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी।
सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू कांग्रेस के टिकट पर तिमारपुर से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। बीजेपी में रहकर उन्होंने अपनी सक्रियता से पहचान बनाई। अब उनका आप में शामिल होना पार्टी के लिए एक अहम राजनीतिक कदम माना जा रहा है।
इस तरह, किराड़ी विधानसभा सीट पर भी बदलाव देखने को मिला है, जहां पार्टी ने दो बार के विधायक ऋतुराज की जगह बीजेपी से आए अनिल झा को टिकट देने का निर्णय लिया है। यह बदलाव आगामी चुनावों में आप की नई रणनीति का संकेत देता है, जहां पार्टी नई टीम और चेहरे लेकर मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। बिट्टू का पार्टी में शामिल होना इस रणनीति को और मजबूती प्रदान कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *