Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी ने चुनाव आयोग में आवेदन देकर दिल्ली के कई इलाकों, जैसे शाहदरा, जनकपुरी और लक्ष्मी नगर में हजारों मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की है।
केजरीवाल ने शाहदरा क्षेत्र का उल्लेख कर कहा कि यहां से 11,018 मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास हुआ है। उन्होंने बताया कि जब इसमें 500 नामों की जांच हुई, तब पाया गया कि 75 प्रतिशत लोग अब भी वहीं रह रहे हैं। इसके बावजूद उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई आप समर्थकों को वोट देने से रोकने की साजिश हो रही है। केजरीवाल ने कहा, शाहदरा से पिछली बार 5,000 वोटों के अंतर से जीत हुई थी, और अब शाहदरा से 1,000 से ज्यादा नाम हटाए जा रहे हैं। यह बीजेपी की साजिश है। केजरीवाल ने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि इसतरह के सभी आवेदनों को सार्वजनिक करे और इन्हें आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करे। उन्होंने कहा कि इस कदम से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और जनता को सच्चाई का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *