अशलील फोटो वायरल कर बदनाम करने, मारने की धमकी देकर कर रहा था अशलीलता
एक्सट्रा क्लास के बहाने अलग से बुलाकर करता था ज्यादती

भोपाल। राजधानी भोपाल के पुराने शहर में स्थित छोला मंदिर इलाके में शिक्षा के पेशे को बदनाम किये जाने का घिनौना मामला सामने आया है। यहॉ एक कोचिंग सेंटर चलाने वाला कोचिंग टीचर वीरेंद्र त्रिपाठी बीते करीब आठ महीने से रिश्ते की दो बहनों को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। आरोपी उन्हें एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर अन्य बच्चो से अलग अकेले बुलाता और उनके अशलील फोटो वायरल कर बदनाम करने और मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता था। शर्मनाक घटना में थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोला थाना क्षेत्र में रहने वाली रिश्ते में बहनो में एक 14 साल की किशेारी 8वीं और 20 साल की पीड़िता 12वीं क्लास की पढ़ाई निजी स्कूल से कर रही हैं। दोनों एक ही घर में रहती हैं। छोला मंदिर थाना इलाके में ही स्थित रीत नगर में आरोपी वीरेंद्र त्रिपाठी कोचिंग सेंटर चलाता है। दोनो बहनें उसके कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। आरोप है, की उसने इसी साल बीती 16 अप्रैल को 14 वर्षीय किशोरी के साथ पहली बार अशलील हरकत की। उसके डर के कारण नाबालिग चुप रही, डर का फायदा उठाकर आरोपी आए दिन उसके साथ अशलील छेड़खानी करने लगा। लगातार हरकतें करने के बाद वीरेंद्र ने किशोरी को अक्टूबर महीने से एक्स्ट्रा क्लास के बहाने कोचिंग में आने वाले दूसरे बच्चों से अलग समय पर बुलाना शुरु कर दिया, अकेले बुलाने के बाद उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। उसकी करतूतो से परेशान नाबालिग ने इसकी जानकारी उस समय परिवार वालो को न देते हुए इसी कोचिंग में पढ़ने वाली अपनी बड़ी बहन को दी। जानकारी लगने पर 10 अक्टूबर को बड़ी बहन अपनी छोटी बहन के साथ उसकी ट्यूशन टाइमिंग के सयम उसके साथ कोचिंग सेंटर पहुंची और वीरेंद्र की हरकतो को लेकर विरोध करते हुए उसकी शिकायत करने की धमकी दी। इस पर वीरेंद्र ने दोनो बहनो को एक कमरे में बंधक बनाते हुए बड़ी बहन को जान से मारने की धमकी देते हुए डराया और फिर दोनों बहनो के साथ अशीललता की। आरोपी ने दोनो को धमकी दी की उसने दोनों के आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए हैं, अब अगर उन्होनें घटना के बारे में किसी से भी शिकायत की वह उन फोटो को वायरल कर उन्हें और उनके परिवार को उनके रिश्तेदारो और मोहल्ले में बदनाम कर देगा। उसकी धमकी और बदनामी के डर के कारण दोनो बहनें चुप रह गई, उनकी खामोशी देख आरोपी कोचिंग टीचर वीरेंद्र त्रिपाठी ने शनिवार को दोनों बहनों को एक साथ पढ़ने के लिये कोचिंग बुलाया और कोचिंग में ही उनके साथ ज्यादती कर डाली। उसकी करतूतो से तंग चुकी नाबालिग शाम करीब 7 बजे कोचिंग में हुई ज्यादती के बाद घर लौटी। मॉ ने उसकी हालत देख जब उससे पूछताछ की तब उसने रोते हुए मां को वीरेंद्र की सारी करतूत बता दी। मां ने इसकी जानकारी अन्य परिवार वालों को दी इसके बाद रात में ही परिजन दोनो पीड़िताओ को लेकर थाने जा पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद आधी रात करीब ढाई बजे मामला कायम कर आरोपी वीरेंद्र की गिरफ्तारी के लिये रात से ही प्रयास करना शुरु कर दिये और रविवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर उसे दबोच लिया। बताया गया है, कि आरोपी विवाहित है। सूत्रो के अनुसार अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है, कि वीरेंद्र ने कोचिंग में ओन वाली अन्य छात्राओं के साथ तो ज्यादती नहीं की। इसलिए पुलिस अब कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं की काउंसलिंग कराएगी, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सके।
