Spread the love

इन्दौर । क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित NCRP पोर्टल पर इन्दौर निवासी एक उनसाठ वर्षीय महिला द्वारा दर्ज फर्जी डिजिटल अरेस्ट कर ऑनलाइन ठगी की अपनी शिकायत में बताया था कि दिनांक 09/11/2024 को एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, काल पर उसने मुझसे पूछा कि क्या आप नरेश गोयल को जानती हैं, जो जेट एयरवेज के मालिक हैं। मैंने कहा मैं उन्हे नहीं जानती हूँ और पूछा कि आप कौन बोल रहे है तो उसने स्वयं को RBI का अधिकारी बताया और अपना नाम विनोय सिंह बताया। विनोय ने मुझसे कहा कि आपके नाम से कैनरा बैंक दिल्ली में अकाउण्ट खुला है जिसमें 02 करोड़ रूपये की मनी लॉण्डिंग हुई है। दिल्ली में केनरा बैंक अकाउन्ट में आपके नाम से जो खाता खुला है, उसमें आपका आधार कार्ड व हस्ताक्षर है। जब इन सब बातों से इंकार किया तो दिनांक 09.11.2024 को मुझे दोपहर को 3.00 बजे मेरे व्हाटसअप नंबर पर अज्ञात वीडियो कॉल आई जिसमें एक व्यक्ति पुलिस युनिफार्म में दिखाई दे रहा था, जिसमें पुलिस ऑफिस का बैकग्राउण्ड दिखाई दे रहा था। उसने खुद को CBI का बड़ा अधिकारी बताया तथा अपने सीनियर का नाम आकाश कुल्हाडी बताते हुये फोन उन्हे दे दिया। उसने वीडियो ऑफ कर दी, मुझसे मेरे मोबाइल पर SKYPE app Download करने को कहा, मैंने SKYPE app Download किया इसके बाद SKYPE ID से मुझे वीडियो काल आया और ये कहा कि आप कैमरा पर ही रहेगी तथा कैमरा बन्द नही करेंगे। दिनांक 10.11.2024 को कॉल के दौरान ही उन्होने मुझसे मेरी प्रापर्टी जैसे एफ डी शेयर्स, बॉण्ड, एलआईसी पॉलिसी, गोल्ड और जमीन जायदाद के बारे में पूछा। अज्ञात व्यक्ति ने मुझसे यह भी पूछा की क्या आपका लेपटॉप या फोन चोरी हुआ है, मैंने याद करके बताया कि मई 2024 में आईपेड चोरी हुआ था। मैनें पूछा ये सब आप क्यों पूछ रहे है तो विनाँय ने कहा कि ये सब नेशनल सिक्रेट है, आप मनी लांडरिंग में इन्वाल्व है। आप इस कॉल के बारे में परिवार, फ्रेण्ड्स और कलिग किसी को नहीं बतायेंगे। इसके बाद आकाश कुल्हाडी ने कहा कि आप के उपर दिल्ली में मनीलाडरिंग का केस दर्ज हुआ है इसीलिए आप के सभी अकाउन्ट और प्रॉपर्टी का वेरीफिकेशन करना होगा इसीलिए आपको अमाउण्ट हमारे दिये बैंक खातो में ट्रांसफर करने होगें। इसके बाद 11/11/2024 को ही मेरा यह कॉल 48 घण्टे तक चला तथा उसने मुझसे कहा एफडी तुडवाई की नहीं, उन लोगो ने मुझसे मेरे किन–किन बैंको में खाते है ब्रिफली पूछा था। विनोय सिंह और आकाश कुल्हाडी ने इस काल के समय मुझे बहुत डराया धमकाया कहा कि यदि आप हमें सहयोग नहीं करेगी तो इस केस में आपको 5 साल की जेल और 10 लाख रू. जुर्माना देना होगा। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि मैं इस बात से डर रही थी कि मुझे जेल हो जाएगी तो समाज में बहुत बदनामी होगी। इसके बाद उन्होंने मुझे अलग अलग बैंक खाता मेरे व्हाटसअप पर दिया ओर उनमें डरकर मेरे द्वारा 40 लाख, 20 लाख रू, 25 लाख रू. ट्रांसफर किये। इसके बाद दिनांक 12/11/2024 को ही एक सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया का इंस्पेक्शन्स लेटर विनाय सिंह ने व्हाटसअप पर भेजा जिसमें लिखा था कि टेक्सेसन डिपार्टमेंट की तरफ से आपके अकाउण्ट और मनी वेरिफिकेशन होना है, इनवेन्टरी तैयार की जानी है। इसमे बैंक की डिटेल दी गई जो मैंने अपने बैंक के खाते से 15 लाख रू. की राशि, विनोय सिंह के दिए हुए बैंक खाता RTGS किया गया। फिर इसके बाद शाम को आकाश कुल्हाडी ने व्हाटसअप कॉल पर मुझसे मेरे शेयर्स के बारे में बात किया और कहा कि आप अपने शेयर्स को सेल करके अमाउण्ट बताइए। उसके बाद मैंने मेरे शेयर्स को सेल करके सारा अमाउण्ट डिटेल आकाश कुल्हाडी को बताया। और फिर से दिनांक 13/11/2024 को 30 लाख रू एवं दिनांक 14/11/2024 को 10 लाख रू. RTGS किया। इसके बाद दिनांक 19/11/2024 को दुबारा सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया का इंस्पेक्शन्स लेटर विनाय सिंह ने व्हाटसअप पर भेजा जिसमें लिखा था कि टेक्सेसन डिपार्टमेंट की तरफ से आपके अकाउण्ट और मनी वेरिफिकेशन होना है इनवेन्टरी तैयार की जानी है। इसलिए दिए गए बैंक डिटेल पर जो कि इन्वेस्टिगेशन के लिए है रुपए ट्रांसफर करे तो मेरे द्वारा कई बार थोड़े थोड़े अमाउंट में लगातार रुपए ट्रांसफर किए गए उसके बाद दिनांक 20/11/2024 को अज्ञात नंबर से मुझे विडियो काल आया जिसमें उसने स्वंय को विजय खन्ना मुम्बई कोलसेवाडी, कल्याण पुलिस स्टेशन का अधीकारी बताया। जिसने कहा कि आपका केस दिल्ली से कल्याण पुलिस स्टेशन महाराष्ट्र पर ट्रांसफर कर दिया है। इन्होंने कहा कि आपके नाम से 24 केस रजिस्टर्ड है। आपके विरूध्द ये FIR NO. MG2212/0824 दर्ज हुआ है। फिर से SKYPE APP पर CID से काल आया जिसमें फिर से वर्दी में एक आदमी खुद को विजय शुक्ला बताकर बात करने लगा और मुझे साइबर क्राइम में इनवॉल्व होने की बात बताई कहा कि आपके नाम से 24 केस रजिस्टर्ड है और आपके आधार कार्ड की भूमिका संदिग्ध है। इसके बाद उन लोगों ने मुझे मुम्बई आने को कहा बोला की आज आ सकते हो क्या। दिनांक 21-22/11/2024 को लगातार मुझसे मेरी अन्य प्रापर्टी के बारे में जानकारी मांगते रहे, नहीं देने पर कहा कि हम खुद से निकलवालेगें। इसके बाद उन लोंगो ने कहा कि आप अपना गोल्ड जो कुछ आपके पास है उसपर लोन लेकर दिये हुये अकाउण्ट पर भिजवाये ताकि इंसपेक्शन डिपार्टमेंट के द्वारा आपके अमाउण्ट का वेरिफिकेशन हो सके। इस सेकेण्ड कॉल के बाद मुझे समझ आया कि कोई पुलिस गोल्ड लोन लेने की बात नहीं कहती है। मैंने अपने परिचितो से चर्चा की। इसके बाद मैंने मेरे बेटे को भी बताया और साइबर क्राइम पोर्टल पर आनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत पर क्राइम ब्रांच इंदौर थाने में अपराध धारा 318(4), 308(2), 316(5), 111(4), 3(5) BNS के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करते हुए प्रकरण में विवेचना के दौरान तकनीकी जानकारियों के आधार पर इंदौर क्राईम ब्रांच ने सूरत गुजरात के आरोपी- प्रतीक भाई जरीवाला उम्र 24 वर्ष निवासी सूरत , अभिषेक भाई जरीवाला उम्र 25 वर्ष निवासी सूरत एवं चंद्रभान बंसल, उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम धतूरा जिला मैहर तथा राकेश कुमार बंसल, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम धतूरा जिला मैहर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वयं के बैंक खाते कमीशन पर उपलब्ध कराना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर ले उनके अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *