कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार
छिंदवाड़ा: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस अनुसूचित जाति महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी अनिल गजभिये के नेतृत्व में आज वार्ड क्र. 25 बरारीपुरा में बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये जिला संगठन महासचिव गुरूचरण खरे, जिला अध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये, जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अपेक्षा बेले, श्रीमती साधना जंघेला, मीडिया प्रभारी पिंकी ढाकरिया की सहमति से शहर अध्यक्ष श्रीमती रशीका बघेल द्वारा भाग्यश्री चन्ने को वार्ड नंबर 25 के अध्यक्ष पद पर, उमा इंगोले को सचिव के पद पर नियुक्ति करते हुये सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ जी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया । इनकी नियुक्ति पर साक्षी चैबे, शहर अध्यक्ष विनोद काम्बले, विनायक राव चन्ने, रोशन इंगले, सुमित भावरकर, भरत डोले, संजय लारोकर आदि ने बधाई दी ।

