Spread the love

दमोह : म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार तिवारी के निर्देशन एवं जिला न्यायाघीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेश भट्ट के कुशल मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में आंगनाड़ी केन्द्र क्र. 16 एवं ग्राम पंचायत समन्ना में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत समन्ना में आयोजित शिविर में विशेष न्यायाधीश उदय सिंह मरावी ने ग्रामीण जनों को जानकारी देते हुए बताया कि मानवाधिकार व्यक्ति के वह अधिकार है जो अवसर की समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और व्यक्ति की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ होता है, इन मूल अधिकारों को मानवाधिकार कहा गया है। उक्त मानवाधिकारों के हनन होने से बचाव हेतु मानवाधिकार आयोग का गठन किया गया है जिसके समक्ष आवेदन कर हम मानवाधिकारों को संरक्षित कर सकते है। साथ ही उपस्थित ग्रामीणजन से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा मिलजुल कर रहने की सलाह दी गई।

            जिला विधिक सहायता अधिकरी रजनीश चौरसिया द्वारा उपस्थित ग्रामीणजन को शासन द्वारा आमजन के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, 15100 निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाईन एवं दिनांक 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के विषय में जानकारी दी गई। इसी तारतम्य में आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 16 जबलपुर नाका दमोह में भी विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में व्यवहार न्यायाधीश तसलीम निजामी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को मानवाधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *