
दमोह : ग्राम पंचायत पिपरिया दिगंबर में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल ने मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही हैं की जानकारी देते हुए कहा पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ अवश्य लें।इसी प्रकार जबेरा जनपद की ग्राम पंचायत घटेरा में जनपद सीईओ रामेश्वर पटेल तथा हटा जनपद के भिड़ारी ग्राम पंचायत में जनपद सीईओ भूर सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी प्रकार जिले की सभी जनपद पंचायतो, नगरीय निकायों में इस अभियान के तहत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जो लगातार विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित होगें। सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा ने सभी जनपदो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा है कि दिए गये निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाये।
