
इन्दौर। लोकायुक्त पुलिस द्वारा एक ट्रेप कार्रवाई करते विजेंद्र कुमार गुप्ता कल्याण प्रशासक, कार्यालय श्रम कल्याण संगठन जीपीओ के सामने, ओल्ड मालवा हाउस इंदौर को रिश्वत राशि 20,000 लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी प्रशासक विजेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा भृत्य राजकुमार काले की वेतन विसंगति दूर करने के एवज में उससे 20,000 रुपये रिश्वत की माँग की गई थी।जिसकी शिकायत उसने राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर को की। सत्यापन उपरांत शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप दल का गठन किया गया और ओल्ड मालवा हाउस स्थित कल्याण प्रशासक कार्यालय में कल्याण प्रशासक विजेंद्र गुप्ता को 20, हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया गया। मामले में राजकुमार काले पिता स्वर्गीय केशव राव काले उम्र 60 वर्ष निवासी अभिषेक नगर मुसाखेड़ी इंदौर ने लोकायुक्त को अपनी शिकायत में बताया था कि वह कल्याण प्रशासक कार्यालय इंदौर में (भृत्य) मल्टी टास्क सर्विस के पद पर पदस्थ है,उसकी वेतन विसंगति सुधार उपरांत लगभग 36,000 हज़ार रुपया एरियर की राशि उसे प्राप्त हुई है उक्त एरियर राशि निकालने के लिए कल्याण प्रशासक विजेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा उससे 20,000 रुपया रिश्वत की माँग की जा रही थी। जिसके पश्चात लोकायुक्त ने कल्याण प्रशासक विजेंद्र गुप्ता के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत उसके कार्यालय में कार्यवाही करते उसे गिरफ्तार कर लिया।
