
राष्ट्र और समाज को सशक्त बनाता है श्रीमद् भगवत गीता ज्ञान-मौसम बिसेन
बालाघाट । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेशभर में गीता जयंती महोत्सव मनाया गया जिसमें बालाघाट नगर के सीएम राईज स्कूल में नगर पालिका बालाघाट एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गीता महोत्सव के तहत आचार्यो द्वारा गीता पाठ किया गया एवं श्लोक पढ़कर भावार्थ बताया गया। स्कूल परिसर भगवान श्रीकृष्ण के गीता उपदेशों से गूंज उठा। इस अवसर पर भजन, एवं गायन की छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियों दी तथा अतिथियों ने गीता ज्ञान के महत्व पर विचार व्यक्त किये। आयोजित गीता महोत्सव कार्यक्रम में बालाघाट नगरपालिका परिषद अध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर, भाजपा नेत्री मौसम बिसेन, महेश खजांची, नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सभापति वकील वाधवा, समीर जायसवाल, कमलेश पांचे योगिता बोपचे, योगिता कावरे, मनीष नेमा, रैना सुराना, खगेश कावरे, धीरज सुराना, बालाघाट एसडीएम गोपाल सोनी, डिप्टी कलेक्टर राहुल नायक, जिला शिक्षाधिकारी एके उपाध्याय, सीएम राईज स्कूल प्राचार्य युवराज राहंगडाले सहित नपा कर्मी तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। मनुष्य को जीवन जीना सिखाता है गीता ज्ञान-मौसम गीता महोत्सव समारोह में उद्बोधन देते हुए भाजपा महामंत्री मौसम बिसेन ने कहा कि गीता ज्ञान हमें धर्म से जोड़ता है प्रत्येक मनुष्य को जीवन जीना सिखाता है। इसका प्रत्येक श्लोक हमारे जीवन में महत्व रखता है तथा हम अपनी आनेवाले पीढ़ी को वह ज्ञान देते है जिससे कि हमारी पीढ़ी अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के लिये सर्वोत्तम कार्य सके। मौसम बिसेन ने कर्मण्येवाधिकारस्ते… पूरा श्लोक पढ़कर कहा कि श्रीकृष्ण कहते है हम कर्म करते रहे फल की चिंता ना करें क्योंकि भगवन यही कहते है विधाता ने जो सर्वश्रेष्ठ है वही आपके लिये किया है, चुनौतियां आएगी और जाएंगी अनेक उतार-चढ़ाव होंगे जो कुछ विधाता ने आपके लिये उचित चाहा है वही होगा। नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिया उससे भगवान ने उनके मोह को भंग कर सही दिशा प्रदान की और हमें यही कुछ समाज और देशहित में काम करने की प्रेरणा देते है। हम किसी ना किसी क्षेत्र में जुड़कर लक्ष्य निर्धारण करते है। सभी को अपने जीवन में गीता ज्ञान को उतारना जरूरी है प्रतिदिन इसके श£ोक का पाठ किया जाये और अपने जीवन में अंगीकृत करें। भेंट वस्तु देने के लिये श्रीमद् भगवान गीता को सर्वोपरी रखी क्योंकि हम जिसे भी भेंट करेंगे वह इसे पढ़कर अपने जीवन को सार्थक करेगा तो इसका श्रेय आपको भी जाएगा। नपाध्यक्ष ने कहा कि श्रीमद् भगवत गीता एक महान दर्शनशात्र होने के साथ ही आध्यात्मिक ग्रंथ है। गीता ग्रंथ आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन गीता समारोह में सीएम राईज स्कूल परिसर में गीता ग्रंथ आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई जिसका नपाध्यक्ष के साथ ही सभापति, पार्षदों एवं छात्रों ने अवलोकन किया। प्राचार्य डॉ. राहंगडाले ने बताया कि प्रतिदिन शाला प्रार्थना में छात्रों से 3 प्रश्न पूछे जाते है गीता महोत्सव आयोजन के बाद से अब हम इसमें गीता उपदेश एवं श्लोक से जुड़ा प्रश्न भी शामिल करेंगे ताकि बच्चों में श्रीमद् भगवत गीता पढऩे और अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा मिल सके।
