
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने पत्र लिखकर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को पीएमएवाय एएचपी योजना की निर्माणाधीन आवासीय परिसर में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना चतुर्थ चरण के अंतर्गत सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण हेतु 6 करोड़ रूपये के प्रस्ताव भेजे हैं। अपर आयुक्त सह मिशन संचालक पीएमएवाय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल द्वारा दमोह में आयोजित समीक्षा बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा प्रस्तुत उक्त प्रस्ताव अनुशंसा सहित नियमानुसार, पात्रतानुसार एवं विहित प्रकिया अनुसार आगामी आवश्यक कार्यवाही हेतु कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया है।
