
दमोह : जिला पंचायत सीईओ श्री अर्पित वर्मा ने जनपद पंचायत पथरिया के ग्राम सासा में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में शामिल हुए। उन्होंने सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही हैं की जानकारी देते हुए कहा पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ अवश्य लें। सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा ने सभी जनपदो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा है कि दिए गये निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाये। इसी क्रम में एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया ग्राम पंचायत सुजनीपुर पहुँचे और शिविर का जायजा लिया। ग्रामीणों से चर्चा की और सभी सबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
