Spread the love

जबलपुर। गढ़ा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शारदा मंदिर पानी की टंकी के पास मादक पदार्थ गांजे के कारोबार में लिप्त दो आरोपी को गिरफ्तार कर 5 किलो 842 ग्राम गांजा जब्त कर लिया है जिसकी कीमत 1 लाख 16 हजार रुपए बताई गई है|
गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि शारदा चौक निवासी 44 वर्षीय सुरेश कुमार स्वामी और बेदीनगर राम मंदिर के पीछे गढा निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र बाथरे गत दिवस गांजा लिए शारदा मंदिर पानी की टंकी के पास खड़े थे| मुखबिर की सूचना पर पहुंची गढ़ा पुलिस और क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलो 842 ग्राम गांजा जब्त किया है जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 16 हजार रूपये बताई गई है| पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला जांच में लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *