Spread the love

जबलपुर। कटंगी थाना अतंर्गत अग्रवाल वेयर हाउस के पीछे लंबे समय से चल रहे जुए के फड़ पर देर रात छापा मारा तो यहां भगदड़ मच गई| यहां से पुलिस ने 11 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा और फड़ में 1 लाख 35 हजार रुपए नगद व मोबाइल जब्त किए गए|
कटंगी थाना प्रभारी श्रीमति पूजा उपाध्याय ने बताया कि गत रात अग्रवाल वेयर हाउस के पीछे ग्राम कुलुआ में जुआ मन्ना खेल रहे प्रदीप जैन निवासी जानकी रमण वार्ड कटंगी, सुखदेव यादव निवासी प्रेमनगर कटंगी, अभिषेक यादव निवासी कूड़न मोहल्ला कटंगी, गोलू ठाकुर निवासी पौड़ी राजघाट, अमित नेमा निवासी कूड़न मोहल्ला कटंगी, देवेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी ग्राम हिनौता, नीतेश यदुवंशी निवासी कूड़न मोहल्ला कटंगी, राघवेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी ग्राम राजघाट पौड़ी, अब्दुल्ला खान निवासी नया बजार कटंगी, सुरेन्द्र ठाकुर निवासी वार्ड नम्बर 6 कटंगी, देवराज राजपूत निवासी वार्ड नम्बर 1 कूडन मोहल्ला कटंगी को कटंगी पुलिस और क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने जुअरियों के पास से ताश के 52 पत्ते एवं 1 लाख 35 हजार 70 रूपये नगद तथा मोबाईल जप्त कर लिया है| पुलिस ने सभी जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला जांच में लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *